गुरुवार, 25 जनवरी 2018


मां को नमन


मां भारती तुझको नमन
ऐ हिंद है तुझको नमन।
ज्ञान गंगा से सदा
महका करे तेरा चमन।
मां भारती तुझको नमन
ऐ हिंद है तुझको नमन।

हर बार तेरी गोद मिले
हर बार लूं तुझ पर जनम
हर सांस में तेरी आस हो
तेरी चाह की ही प्यास हो
मेरे हृदय में बसे
तेरे वंदन की गुंजन
मां भारती तुझको नमन
ऐ हिंद है तुझको नमन।

तेरी ख्याति जग में हो
हो हर जगह तेरी मिसाल
सबके मुख पर तेरा नाम
सब करें तुझको प्रणाम
मेरी सरगम से बजे
तेरी कीर्ति का भजन
मां भारती तुझको नमन
ऐ हिंद है तुझको नमन।

देखे जो तुझे आंख उठा
काट डालें सर वो हम
हाथ जो तुझ तक बढ़े
काट डालें कर वो हम
एक जनम का क्या कहें
तुझको समर्पित हर जनम
मां भारती तुझको नमन
ऐ हिंद है तुझको नमन।
- तरु श्रीवास्तव

2 टिप्‍पणियां: